फेसबुक पर हुई दोस्ती आखिर थाने पहुंच गई। युवती ने युवक पर शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी से मुकरने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने नामजद तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
फेसबुक पर हुई थी दोस्ती
युवती ने पुलिस को तहरीर में बताया कि कुछ दिन पहले फेसबुक पर एक युवक से दोस्ती हुई थी। युवक ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा।
घुमाने के बहाने एक होटल में ले गया और कोल्ड ड्रिंक में धोखे से नशीली वस्तु मिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
आरोप लगाया कि जब उसने शादी का दबाव बनाया तो वह आनाकानी करने लगा और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। मोबाइल से बात करनी बंद कर दी और घर से गायब हो गया।
पुलिस ने किया मामला दर्ज
कोतवाल अनिल जोशी ने बताया कि नामजद तहरीर के आधार पर पुलिस ने गणेश सिंह निवासी टपकेश्वर रोड, गढ़ी कैंट, दून के खिलाफ 376 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बताया पीड़ित युवती मूलरूप से कानपुर की रहने वाली है। वह यहां एक कालेज में पड़ती है।