फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर में पिकअप खाई में गिरी, सात लोगों की मौत

Thu, 10 Apr 2014 07:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला किन्नौर के पूह ब्लॉक में वीरवार सुबह हुए सड़क हादसे में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


वहीं, एक व्यक्ति लापता बताया जा रहा है। पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से इसकी तलाश कर रही है। बाकी शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार हादसे में चालक संदीप कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में खाई में तलाशी अभियान चलाया गया। दोपहर दो बजे तक पांच अन्य शव भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं।

मृतकों में तीन बच्चे और एक महिला भी शामिल हैं। ये सभी झारखंड के कटक एरिया के रहने वाले बताए जा रहे हैं। लिपा गांव का रहने वाला चालक संदीप कुमार इन मजदूरों को काम करवाने के लिए अपने गांव ले जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ हादसा

यह गाड़ी संदीप कुमार खुद चला रहा था। सुबह करीब साढ़े बजे जैसे ही पूह ब्लॉक के पास से गुजरे कि गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने तुरंत ही हादसे की सूचना पुलिस को दी।

दोपहर 12 बजे तक पुलिस ने चालक संदीप कुमार का शव खाई से बाहर निकाल लिया। वहीं, बाकी पांच शवों को भी बाद में खाई से बाहर निकाल लिया गया।

पुलिस का कहना है कि एक व्यक्ति अभी लापता है जिसकी तलाश जारी है। इससे पहले सिरमौर में मिल्ला के पास बस हादसे 18 लोगों की जान जा चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें