फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों ने किशोरी पर फेंका तेजाब

Sun, 21 Dec 2014 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी जिले के द्वारीखाल विकासखंड के चैलूसैण कस्बे के पास हैंडपंप पर पानी भर रही एक किशोरी पर नकाबपोश बाइक सवारों ने तेजाब फेंक दिया। किशोरी के कपडे़ जल गए।
विज्ञापन


गनीमत यह रही कि किशोरी ने गरम कपड़े पहन रखे थे, जिससे तेजाब शरीर पर नहीं पहुंचा। जबकि एक किशोरी को धक्का देकर गिरा दिया, जिससे वह घायल हो गई।

घटना रविवार दिन में करीब डेढ़ बजे की है। चैलूसैण बाजार से करीब एक किमी पहले देवेंद्र सिंह भंडारी की बेटी आकृति (12) और भारत सिंह भंडारी की बेटी अंकिता (11) हैंडपंप पर पानी भर रही थी।

इसी दौरान द्वारीखाल की ओर से नकाबपोश दो बाइक सवार आए। उन्होंने आकृति को धक्का देकर गिर दिया और अंकिता पर तेजाब फेंका। तेजाब किशोरी के पांवों पर पड़ा जिससे उसकी सलवार और अंदर पहना गरम सलवार (चुश्ती) जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों का नहीं मिला कोई सुराग

किशोरियों के चिल्लाने से बाजार से लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और उन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचाया। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार द्वारीखाल की ओर फरार हो गए। सूचना मिलते ही राजस्व और सिविल पुलिस हरकत में आई।

देर शाम तक दुगड्डाऔर गुमखाल में वाहनों की सघन चेकिंग की जाती रही लेकिन फरार बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका।

पुलिस कर रही गश्त
दो किशोरियों पर तेजाब फेंकने का मामला संज्ञान में आया है। इसके लिए राजस्व पुलिस गश्त कर रही है। सभी थानों और पुलिस चौकियों को भी सूचना दी गई है। परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं आई है।
-शालिनी मौर्य, नायब तहसीलदार लैंसडौन।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें