फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदबुद्घि युवती को डरा-धमकाकर ले जा रहा था झाड़ियों में, तभी हुआ ऐसा

Tue, 04 Jul 2017 04:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवप्रयाग
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
मानसिक रुप ये कमजोर एक युवती को एक युवक डरा धमकाकर गलत नीयत से झाड़ियों की ओर ले जा रहा था। लेकिन इससे पहले वह अपने मंसूबों में कामयाब होता, उस लड़की की जिदंगी बच गई। जानिए कैसे...
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, देवप्रयाग के निकटवर्ती गांव से 45 वर्षीय अविवाहित महिला प्रतिदिन की तरह दूध लेकर बाजार आ रही थी। इसी बीच पौड़ी की ओर जा रहे बाइक सवार ने उसका रास्ता रोककर उससे छेड़खानी शुरू कर दी।

वह महिला को डरा धमका कर दुराचार की नीयत से झाड़ियों में ले जाने की कोशिश करने लगा। महिला के शोर मचाने पर आसपास से लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों को आते देख बाइक सवार बाइक छोड़ भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया इस तरह पकड़ा जाएगा आरोपी

Demo pic
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद बाह बाजार थाने के एसआई अमरीश सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए बाइक को कब्जे में लिया। पुलिस ने पीड़िता की ओर से बताए गए हुलिए के अनुसार आरोप की तलाश शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि मानसिक तौर पर कमजोर होने के कारण पीड़िता अपनी मां के साथ ही रहती है। घटना पर आक्रोश जताते हुए थाना प्रभारी बाह बाजार प्रमोद शाह ने बताया कि छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है। बाहरी क्षेत्रों से आए लोगों से पूछताछ की जा रही है। बाइक के मालिक की डिटेल पता की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें