फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवफाई के शक में पति बना हैवान, पत्नी संग किया ऐसा सलूक कि दंग रहे गए सुनने वाले

Tue, 18 Apr 2017 05:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी की बेवफाई के शक में एक युवक ने रविवार देर रात उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी ने खुद पुलिस को 100 नंबर पर इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


देर रात तक पुलिस हत्या के कारण जानने के लिए आरोपी से पूछताछ में जुटी थी। एसपी सिटी और एएसपी ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

सहारनपुर निवासी अभिषेक शर्मा (40) ने आठ महीने पहले टी स्टेट बंजारावाला में किराये का मकान लिया था। वह पत्नी नीति शर्मा और दो बेटों तुषार और गर्व के साथ रहता था। पुलिस के मुताबिक अभिषेक इन दिनों बेरोजगार था और रोजगार की तलाश में रविवार सुबह घर से ट्रांसपोर्ट नगर के लिए निकला था।

लेकिन, बात नहीं बनने पर वह मायूस होकर घर लौट आया। रात करीब नौ बजे किसी बात को लेकर उसका पत्नी नीति के साथ झगड़ा हो गया। जिसके बाद अभिषेक ने पत्नी को गला घोंटकर मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 नंबर पर बयां की हकीकत

​इसके बाद अभिषेक ने खुद 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। थाना पटेल नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, देर रात एसपी सिटी अजय सिंह और एएसपी लोकेश्वर सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों से बात कर घटना की जानकारी ली।   बताया कि हत्या करने के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार अभिषेक और नीति की शादी को 15 साल हो चुके थे। अभिषेक के बड़े बेटे तुषार(12) ने बताया कि पापा परेशान रहते थे। हम 15 दिन पहले ही नानी के घर (औरैया, उत्तर प्रदेश) से लौटे थे। पापा नौकरी खोज रहे थे।   नौकरी नहीं मिलने से वह डिप्रेशन में थे। शायद इसी वजह से उनका रोजाना मां से झगड़ा होता था। रविवार की रात को भी कुछ ऐसा ही हुआ। तुषार के मुताबिक वह अपने छोटे भाई गर्व के साथ दूसरे कमरे में था। रात अचानक पुलिस के घर पहुंचने और मां का शव ले जाने पर घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें