फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की पटरियों से नहीं हटीं आतिशबाजी की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

दिवाली पर आतिशबाजी की सामग्री नियत स्थानों के बजाय खुले बाजार और सड़क की पटरियों पर लगा दी गई हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने अनहोनी की आशंका पर 16 नियत स्थानों पर ही दुकानें लगाने के निर्देश दिए थे, लेकिन दुकानदारों ने मनमाने ढंग से दुकानें लगा ली हैं। अब सिटी मजिस्ट्रेट ने सीओ के साथ कोतवाली प्रभारियों को पत्र लिखकर दुकानों को नियत स्थानों पर ही लगाने को कहा है। लेकिन पुलिस ने उनके निर्देशों का कोई पालन नहीं किया।
खबर प्रकाशित होने के बाद संज्ञान लेते हुए सिटी मजिस्ट्रेट मनीष सिंह ने अपने अधीनस्थों से रिपोर्ट लेकर सीओ सिटी, सदर और यातायात के साथ समस्त कोतवाली और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि आतिशबाजी की दुकानों को नियत स्थान पर ही लगवाएं। अनदेखी करने पर सामान जब्त करें। सुबह 11 बजे सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया, लेकिन मंगलवार की देर शाम तक बाजार में इसका असर नहीं दिखा। दुकानदार खुले बाजार में खतरे का सामान बेच रहे हैं। शहर में 150 से अधिक आतिशबाजी की सामग्री की दुकानें बाजारों में सड़क की पटरियों पर लगा दी गई हैं। यहां तक किसी भी दुकान के पास बालू की बोरी, 200 लीटर पानी, पांच किग्रा का फायर एक्सटिंग्यूशर आदि भी नहीं रखा गया।
विज्ञापन

दुकानों के लिए तय किए गए स्थान
पटाखों की दुकान लगाने को 16 स्थान नियत किए गए हैं, जिसमें पंतद्वीप पार्किंग, सूखी नदी, मायादेवी प्रांगण, रामलीला मैदान, ललतारौ पुल, बिल्वकेश्वर कुंभ पार्किंग, भल्ला स्टेडियम, ऋषिकुल मैदान, एसडी इंटर कॉलेज कनखल, दक्ष मंदिर, बड़ा अखाड़ा उदासीन, फुटबाल ग्राउंड जगजीतपुर, जटवाड़ा पुल, ज्वालापुर इंटर कालेज, सुभाषनगर पीएसी, चिन्मय डिग्री कॉलेज के मैदान में दुकानें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

सभी पुलिस क्षेत्राधिकारियों के साथ संबंधित कोतवाली और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आतिशबाजी की दुकानें नियत स्थान के बजाय अन्य स्थानों पर लगाने पर सख्त कार्रवाई करें। निर्देशों का पालन न कराने पर लेखपालों से रिपोर्ट लेकर पूरे प्रकरण की जानकारी जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। अग्रिम कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुसार की जाएगी।
- मनीष सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें