बागेश्वर। पुलिस ने बाजार से भिक्षावृत्ति के आरोप में एक व्यक्ति की गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। मंगलवार को पुलिस बाजार में गश्त कर रही थी। इसी दौरान दारोगा कैलाश बिष्ट, आरक्षी नरेंद्र गोस्वामी ने लोगों से भीख मांग रहे साधूवेश धारी एक व्यक्ति को धर लिया।
आरोपी की पहचान राजू पुत्र गुडली, श्रावस्ती, यूपी के रूप में हुई। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि आरोपी से सघन पूछताछ की जा रही है। आरोपी के साथ ही तमाम अन्य लोग भी भीख मांगते सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने चेताया कि कोई भी भीख मांगते पकड़ा गया तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।