फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग बेटी ने की थी मां की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
विज्ञापन

कनखल की आनंदधाम कालोनी में किरण सिंह उर्फ नीतू चौहान का कत्ल जिस्मफरोशी के धंधे में धकेलने से आहत उसकी ही पंद्रह साल की नाबालिग बेटी ने किया था। कनखल पुलिस और होमीसाइड सेल ने किशोरी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पाठल और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं। मां का कत्ल करने के बाद बेटी रोपड़ पंजाब चली गई थी। सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रानिक्स सर्विलांस की मदद से हत्याकांड का खुलासा हो सका है। पुलिस ने नाबालिग को किशोर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उसे नारी निकेतन देहरादून भेजने के आदेश दिए।
विज्ञापन

आटो चालक प्रेम भारती के घर किराये पर रही महिला किरण सिंह उर्फ नीतू चौहान का खून से लथपथ शव 18 सितंबर को कमरे में पड़ा मिला था। मकान मालकिन सावित्री देवी ने पुलिस को बताया था कि 15 सितंबर को किरण को एक लड़की के साथ देखा था, जिसका परिचय उसने अपनी बेटी के तौर पर दिया था। उस दिन के बाद से ही वह लड़की भी नहीं दिखी थी। किराये पर रहने आई किरण ने अपना पूर्व का पता गायत्री विहार भूपतवाला दर्ज कराया था। पुलिस जब वहां पहुंची थी तो उस पते की तस्दीक नहीं हो सकी थी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को जब पुलिस ने खंगाला तो एक लड़की घर से निकलती हुई सामने आई थी। पुलिस ने इलेक्ट्रानिक्स सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के जरिए रूपनगर रोपड़ पंजाब से लड़की को ढूंढ निकाला। तब उसकी पहचान किरण की बेटी के रूप में हुई। नगर पुलिस अधीक्षक ममता वोहरा ने बताया कि मृतका अपनी बेटी को पिछले माह हरिद्वार लाई थी और उससे जिस्मफरोशी करा रही थी। बेटी के जेहन में मां के प्रति इतनी घृणा घर कर गई कि उसने 15 सितंबर को सोने के बाद मां पर पाठल से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। उसने कपड़े बदल लिए। पठाल और खून से सने कपड़ों को रास्ते में झाड़ियों में फेंककर रोपड़ अपने पिता के पास चली गई थी। एसपी सिटी ने बताया कि किरण की बेटी ने यह भी बताया कि उसे उसकी मां यह कहकर लाई थी, उसकी पढ़ाई कराएंगी। दिखावे के लिए उसका दाखिला भी आठवीं कक्षा में कराया गया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें