फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराज्यीय शराब तस्कर दबोचा, कार सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

क्लेमेंटटाउन थाना पुलिस ने शराब की तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय शातिर को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही से हरियाणा की 11 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। तस्कर के खिलाफ कई राज्यों में 65 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

क्लेमेंटटाउन थाने की दूधली पुलिस चौकी क्षेत्र में मंगलवार रात चेकिंग के दौरान कार रोकी गई थी। तलाशी में कार के अंदर 11 पेटी (132 बोतलें) अंग्रेजी शराब की बरामद हुईं। इस पर कार चालक राजकुमार उर्फ सूरज राजकुमार बरोली पोस्ट बिलासपुर जिला यमुनानगर हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में राजकुमार ने हरियाणा से सस्ती शराब खरीदकर देहरादून में बेचने की बात स्वीकार की। थानाध्यक्ष दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि राजकुमार शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल और उत्तर प्रदेश में 65 मुकदमे दर्ज हैं। अधिकांश मुकदमे लूट, वाहन चोरी और शराब तस्करी के हैं। राजकुमार गुंडा एक्ट में भी निरुद्ध हो चुका है और अक्तूबर में ही जमानत पर छूटा है। जेल से बाहर आते ही वह फिर से शराब तस्करी में सक्रिय हो गया है। थानाध्यक्ष के मुताबिक शराब तस्करी में इस्तेमाल कार सीज कर दी गई है। चेकिंग टीम में दिलबर सिंह नेगी के अलावा उप निरीक्षक कोमल रावत, कांस्टेबल अरशद, पंकज कुमार, लाखन सिंह और सविंदर सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें