फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर ठगे 25 लाख

Wed, 19 Oct 2016 11:27 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर पंजाब के रहने वाले युवक के परिजनों से 25 लाख रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अमृतसर निवासी जोगेंद्र सिंह ने पटेलनगर कोतवाली पुलिस को बताया कि वह अपने बेटे का एक मेडिकल कॉलेज में प्रवेश कराने सितंबर में दून आए थे। कॉलेज परिसर में मिले अनमोल नाम के युवक ने खुद को कॉलेज का कर्मचारी बताते हुए उन्हें एडमिशन कराने का झांसा दिया।

आरोपी ने दाखिला कराने के लिए 25 लाख रुपये की मांग की। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद परिवार ने जालसाज को पूरी रकम उपलब्ध करा दी। इसके बाद आरोपी ने परिवार को एडमिशन के लिए बाद में बुलाया।
विज्ञापन


हाल में ही परिवार जब एडमिशन कराने कॉलेज पहुंचा तो उन्हें असलियत का पता चला। आरोपी मोबाइल बंद कर गायब है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए एक टीम को दिल्ली भेजा गया है।

जमीन और फ्लैट के नाम पर लाखों की ठगी
टिहरी के धारकोट निवासी राजपाल सिंह ने रायपुर पुलिस को बताया कि नथुवावाला स्थित उसकी जमीन का फर्जी दस्तावेज तैयार कर कुछ लोगों ने बेच दिया है। जालसाजी में प्रताप राणा, जयेंद्र सिंह, रतन सिंह राणा समेत दस लोगों को आरोपी बनाया गया है। एसआईटी की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


उधर, फ्लैट दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये हड़प लिए गए। डोईवाला निवासी अजय राजपूत ने पटेलनगर पुलिस को बताया कि मेरठ निवासी उमा सिंह ने उन्हें फ्लैट दिलाने का झांसा दिया। विश्वास करते हुए रकम थमा दी गई। बाद में जालसाजी का पता लगा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें