फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 सिपाही हुए पुलिस की मुख्य धारा में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

पुलिस लाइन देहरादून में शुक्रवार को आयोजित दीक्षांत समारोह के बाद 40 सिपाही पुलिस की मुख्य धारा में शामिल हो गए। इनमें 37 मृतक आश्रित कोटे से और तीन सीधी भर्ती से शामिल सिपाही हैं। नौ माह के प्रशिक्षण के बाद शुक्रवार को आईजी प्रशिक्षण एपी अंशुमान ने सभी सिपाहियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में आयोजित दीक्षांत समारोह में आईजी प्रशिक्षण एपी अंशुमान बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने पहले परेड की सलामी ली और फिर दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद दीक्षांत परेड बैंड की धुन पर मार्च पास्ट किया गया। इस दौरान आईजी ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस के सामने अन्य राज्यों की पुलिस के इतर अतिरिक्त कई चुनौतियां हैं। इनमें आपदा प्रमुख है। ऐसे में पुलिसकर्मियों को इन सभी चुनौतियों से निपटने के लिए हर समय तैयार रहना होगा। कार्यक्रम में डीआईजी गढ़वाल रेज अजय रौतेला ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस के मित्र पुलिस के सपने को साकार करने में सभी को अपने स्तर की भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान एसएपी निवेदिता कुकरेती ने सभी सिपाहियों के नौ माह के प्रशिक्षण की प्रशासनिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इन सिपाहियों में 24 पुरुष और 16 महिलाएं शामिल हैं। इनका प्रशिक्षण गत तीन अक्तूबर 2017 को शुरू हुआ था। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें आईपीसी, सीआरपीसी, पुलिस रेगुलेशन, अपराध शास्त्र, भारतीय संविधान आदि विषयों की पढ़ाई भी कराई गई। इसके अलावा पदादि प्रशिक्षण, शस्त्र प्रशिक्षण, पुलिस प्रशिक्षण, पीटी, योग, फील्ड क्राफ्ट, मैप रीडिंग आदि प्रशिक्षण भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें