फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के शोक में बाजार बंदी रही बेअसर

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। व्यवसायी कुश बख्शी की हत्या के विरोध में शुक्रवार को बाजार में अधिकतर मोबाइल की दुकानें बंद रहीं। कई व्यापारियों ने दुकानों को बंद रखकर शोक जताया। आपराधिक घटनाओं के विरोध में व्यापारी नेताओं ने आईजी और एसएसपी से मिलकर आक्रोश जताया। आईजी ने नैनीताल पुलिस के अधिकारियों को गश्त तेज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने व्यापारी की हत्या के मामले में आईजी पूरन सिंह रावत से मुलाकात की। व्यापारियों ने नगर में आए दिन हो रही आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की। जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता का आरोप था कि हत्यारा बंदूक लेकर काफी देर तक घूमता रहा लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी रही। प्रतिनिधिमंडल दल में नगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडे, मनोज जायसवाल, संदीप गुप्ता, शांति जीना, कुसुम दिगारी, मनोज अग्रवाल, रक्षित वर्मा, राजेश अग्रवाल, हेमंत शर्मा, अनूप मठपाल, अंकुर ओबराय, नीरज जोशी, गौरव गुप्ता, सन्नी सेठी, अमरजीत सेठी, चीनू बिद्रा, नीरज जोशी, संदीप सक्सेना आदि शामिल रहे।

व्यापारियों के साथ हो रही घटनाओं को रोकने की मांग
देवभूमि व्यापार मंडल समिति के पदाधिकारियों ने एसएसपी जन्मेजय खंडूरी से मुलाकात की। उन्होंने व्यापारियों के साथ होने वाली घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने की मांग की। व्यापारी नेताओं ने रात में बाजार बंद होने तक पुलिस गश्त बढ़ाने की सलाह दी। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह चड्ढा, महानगर अध्यक्ष गोविंद बगड़वाल, नगर महामंत्री राजीव जायसवाल, दलजीत सिंह दल्ली, प्रदेश प्रवक्ता जसविंदर सिंह भसीन, पंकज गुप्ता, मोहित अग्रवाल, जितेंद्र जायसवाल, मनोज अग्रवाल, उमेश नैनवाल, अंबरीष, रजत माहेश्वरी, प्रेम नरायन, विशाल वर्मा, सागर वार्ष्णेय, मुकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


देवभूमि सामाजिक मंच ने शोक जताया
देवभूमि सामाजिक मंच के संस्थापक पंकज वार्ष्णेय ने व्यवसायी की हत्या के मामले में शोक सभा का आयोजन किया। शोकसभा में संरक्षक गणेश साहू, अशोक अग्रवाल, दिनेश मानसेरा, संजय तलवाड़, प्रेम मदान, भारत भूषण, राजकुमार, मंगल सिंह जीना, मुकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

ट्रांसपोर्टरों ने जताया शोक
कुश बख्शी की हत्या के विरोध में ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारी एसोसिएशन ने शोक जताया। इस मौके पर अध्यक्ष अरमजीत सिंह सेठी, महामंत्री प्रदीप सब्बरवाल, इंद्र कुमार भुटियानी, हाजी नफीस, पंकज बोहरा, जसपाल कोहली, सोनी सब्बरवाल, जसपाल मालदार, राम सिंह जंगपांगी आदि मौजूद रहे।

शहर में हो रहा अराजकता का माहौल
प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारी कुश बख्शी की हत्या पर व्यवसायियों ने शोक जताया। आरोप लगाया कि इस समय शहर मेें अराजकता का माहौल है। आरोप लगाया कि शहर में अवैध नशे और सट्टा बाजार जोरों से चल रहा है। पुलिस की वर्तमान कार्यप्रणाली के बारे में मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक को अवगत कराया जाएगा। बैठक में अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, महामंत्री वीरेंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष गुरुचरण सिंह, सुभाष मोगा, राजेंद्र, राकेश गुप्ता, मदन मोहन जोशी, नरेंद्र साहनी, प्रदीप सब्बरवाल, विनोद आनंद, तपन अग्रवाल, मनोज चौहान, नुसरत सिद्दीकी, संदीप टंडन, माणिक्य चौहान, जारियाब सिद्दीकी, चमन गुप्ता, अमरजीत सेठी, इंद्र भुटियानी आदि मौजूद रहे।
देवभूमि युवा उद्योग व्यापार मंडल की शोक सभा में अध्यक्ष जीवन सिंह कार्की, कमल मेहरा, हुकुम सिंह कुंवर, अनिल खंडेलवाल, नीरज प्रभात गर्ग, घनश्याम वर्मा, जगमोहन चिलवाल, दीपक पाठक, राजकुमार केसरवानी, सज्जाद अली, अवध विहारी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें