फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला शामली के युवक का शव

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

मालदेवता क्षेत्र में रविवार दोपहर पेड़ से लटके युवक के शव देखकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक का शव पैकेजिंग वाली प्लास्टिक रस्सी के सहारे लटक रहा था। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाने के बाद परिजनों को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रायपुर चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि युवक की पहचान उसके जेब से मिले आधार कार्ड से हुई है। उसका नाम सोनी कुमार पुत्र सुरजा सिंह निवासी गांधीनगर बनत जिला शामली उत्तर प्रदेश है। सोनी पित्थूवाला पेट्रोल पंप के पास किराए पर रहता था और क्षेत्र में ही मजदूरी करता था। युवक के परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल मामला आत्महत्या का लग रहा है। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें