फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में बेहोश मिली मानसिक रूप से बीमार युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर रविवार को अप पैसेंजर ट्रेन से मानसिक रूप से बीमार बीस वर्षीय एक युवती को बेहोशी की हालत में जीआरपी ने उतारा। युवती की पहचान डोमैला, वाराणसी निवासी राजकुमारी पुत्री रामचरित्र बिंद के रूप में की गई। प्राथमिक उपचार के बाद युवती को होश में आने के बाद उसे उसके मामा के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

बताते हैं कि मंडुआडीह से प्रयागराज सिटी जा रही 55127 अप पैसेंजर ट्रेन के स्टेशन पर रुकने पर यात्रियों ने जीआरपी और आरपीएफ को युवती के बेहोश पड़े होने की जानकारी दी। उसे किन्नरों ने पकड़ा हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने किन्नर के चंगुल से छुड़ाकर उसे स्टेशन लाए। होश में आने के बाद युवती की पहचान हो सकी। सूचना पर पर पहुंचे अलमऊ निवासी युवती के मामा अनूप बिंद युवती को अपने साथ ले गए। पुलिस ने बताया कि युवती किन्नरों के पास कैसे पहुंची, इसका पता नहीं चल पाया। युवती को उतारने के बाद ट्रेन आगे बढ़ गई थी। ऐसे में किन्नरों से पूछताछ नहीं हो पाई। जबकि युवती भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें