फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार के खाते से एक लाख उड़ाने वाले खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

ठेकेदार के खाते से हुई एक लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने आखिरकार मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में ठेकेदार ने खुद बैंक से सीसीटीवी फुटेज निकलवा कर पुलिस से शिकायत की थी। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस उसे एक महीने से भी ज्यादा समय से टरका रही थी।
विज्ञापन

कोतवाली थाने की लक्ष्मण चौक चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार के अनुसार मानवेंद्र सिंह रावत निवासी सालावाला अशोक विहार हाथीबड़कला ने 21 जनवरी को अपने दोस्त के रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। इस दौरान उनका बैग रेस्टोरेंट में ही छूट गया था। अगले दिन उन्होंने रेस्टोरेंट से बैग वापस ले लिया। उसी दिन शाम को मानवेंद्र के फोन पर खाते से कई बार में एक लाख रुपये निकालने के मैसेज आए। इसके बाद मानवेंद्र ने रेस्टोरेंट के एक कर्मचारी पर एटीएम चोरी कर रुपये निकालने का शक जताया, लेकिन उसकी पुष्टि नहीं हो पाई। इसके बाद मानवेंद्र ने रुपये निकाले जाने की जांच के लिए बैंक से संपर्क किया। बैंक से उपलब्ध कराए गए सीसीटीवी फुटेज में रेस्टोरेंट कर्मचारी दरम्यान सिंह द्वारा रुपये निकालने की पुष्टि हुई। मानवेंद्र की शिकायत के आधार दरम्यान सिंह रावत पुत्र हुकम सिंह रावत निवासी दोनाली रानीपोखरी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें