फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नर-ट्रांसजेंडर विवाद पहुंचा किन्नर अखाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

किन्नरों और ट्रांसजेंडरों का विवाद बुधवार को किन्नर अखाड़े तक पहुंच गया। किन्नर अखाड़ा के महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी की मौजूदगी में रायपुर थाने में दोनों पक्षों के बीच करीब दो घंटे का वार्ता के दौरान भविष्य में कोई विवाद न करने को लेकर सहमति बनी। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
बता दें काफी समय से शहर के किन्नरों और ट्रांसजेंडरों के बीच विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों के एक विवाद में रजनी रावत गुट के खिलाफ मुकदमा भी चल रहा है, जिसमें आरोपी पक्ष ने हाईकोर्ट से स्टे ले रखा है। किन्नर पक्ष का आरोप है कि ट्रांसजेंडर बिना अधिकार के बधाई मांगने जाते हैं। इसी को लेकर बीते दिनों दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी। इस मामले में एक पक्ष के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ डालनवाला जया बलूनी ने बताया कि रायपुर थाने में बुधवार को किन्नर अखाड़ा के महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी की मौजूदगी में किन्नर नेता रजनी रावत से जुड़े विवादों को लेकर दोनों पक्षों के बीच करीब दो घंटे तक बातचीत हुई। इस दौरान रजनी रावत ने विवादों के बाबत अपना पक्ष रखा। इस पर दूसरे पक्ष ने आगे कोई कार्रवाई न करने की सहमति दी। सीओ डालनवाला ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच भविष्य में कोई विवाद न करने को लेकर सहमति बन गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें