फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के अपहरण में युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । मुनिकीरेती पुलिस ने क्षेत्र से नौ दिन पूर्व लापता किशोरी को हरिद्वार से बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पंकज गिरी पुत्र मेघपाल निवासी दौलतपुर, बाहदराबाद, हरिद्वार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ अपहरण समेत पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक बीती छह अक्तूबर को क्षेत्र से 14 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी परिजनों को उसका पता नहीं चल पाया। परिजनों ने अपहरण की आशंका को देखते हुए थाने में तहरीर दी थी।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर किशोरी की खोजबीन में जुटी पुलिस को उसकी लोकेशन हरिद्वार में मिली। लोकेशन के आधार पर पुलिस ने दौलतपुर, बहादराबाद, जिला हरिद्वार में दबिश देकर किशोरी को आरोपी पंकज गिरी के कब्जे से बरामद किया। कैलास गेट चौकी प्रभारी विकेंद्र कुमार ने बताया आरोपी के खिलाफ अपहरण और पॉक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को टिहरी कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें