फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति का नहीं लगा सुराग, पुलिस को तहरीर का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पति का नहीं लगा सुराग, पुलिस को तहरीर का इंतजार
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऋषिकेश। रायवाला स्थित वैदिकनगर में बीते सोमवार को महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस की जांच अभी तक किसी अंजाम तक नहीं पहुंची है। पत्नी की मौत के बाद से पति लापता है। इससे पुलिस को सुराग नहीं मिल रहा है। पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बीते सोमवार को रायवाला क्षेत्र की प्रतीतनगर ग्रामसभा स्थित वैदिकनगर में रुकमा देवी (36) पत्नी कोरू लाल का शव उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। पुलिस को रुकमा देवी के गले पर निशान भी मिले थे। इस मामले में रुकमा के दामाद मुकेश लाल ने अपने ससुर पर हत्या का आरोप लगाया है, लेकिन रायवाला पुलिस आरोपी को पकड़ना तो दूर मुकदमा तक दर्ज नहीं किया है। वहीं कोरू लाल लापता है और पुलिस उसका सुराग नहीं लगा पाई है। महिला की मौत के मामले में क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हैं। थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल प्रकरण की जांच की जा रही है। कोरु लाल की तलाश के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें