फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

आईडीपीएल में एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने उसे एसपीएस राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर चोटें लगने के कारण मोहित ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मंगलवार सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कोतवाली पुलिस के मुताबिक बीते सोमवार की देर रात आईडीपीएल रोड से गुजर रहे स्कूटी सवार मोहित पुत्र अरुण कुमार निवासी लेबर कॉलोनी, आईडीपीएल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। चालक टक्कर लगते ही वाहन लेकर फरार हो गया। सड़क पर गंभीर हालत में पड़े मोहित को लोगों ने तत्काल एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन

उपचार के दौरान घायल मोहित ने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर मंगलवार सुबह पुलिस अस्पताल पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचानामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पीएम कराने के बाद मृतक के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि मृतक के परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। शिकायत मिलती है, तो अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। बताया कि अज्ञात वाहन को ट्रैस करने के लिए आसपास के प्रतिष्ठानों की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें