फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब बिक्री पर बवाल, पेटियों को लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

मुनिकीरेती स्थित गंगोत्री राजमार्ग पर शराब मोबाइल वैन में शराब बेचने पर बवाल हो गया। ढालवाला में शराब की दुकान के आवंटन का विरोध कर रहे आंदोलनकारियों ने मोबाइल वैन से शराब की पेटियों को सड़क पर फेंक दिया। इसके बाद उन्होंने पेटियों में आग लगा दी और शराब की बोतलें तोड़ दी। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स के साथ आंदोलनकारियों की झड़प भी हुई। थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने बताया कि शांतिभंग में पूर्व विधायक ओमगोपाल रावत समेत हिमांशु बिजल्वाण, अनुराग पयाल, अनिल बहुखंडी, अजय रमोला, महावीर खरोला, बलदेव रावत, बिजेंद्र राणा और पूूरण पुंडीर को गिरफ्तार किया है।
बुधवार को गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हर्बल गार्डन के समीप मोबाइल वैन में शराब बेचे जाने की भनक लगने पर ढालवाला से धरनारत आंदोलनकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने वैन को घेरकर शराब बेचने वालों का विरोध किया व धक्का-मुक्की करनी शुरू कर दी। आंदोलनकारियों का पारा इतना चढ़ा कि उन्होंने वैन से शराब की करीब एक दर्जन पेटियों को निकालकर सड़क पर फेंक दिया। इसके बाद आंदोलनकारियों ने पेटियों में आग लगा दी। बवाल की सूचना पर एसडीएम नरेंद्रनगर लक्ष्मीराज चौहान आसपास के थाना क्षेत्रों से बुलाई गई पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट भी पहुंच गईं।
विज्ञापन

प्रशासन और पुलिस ने आंदोलनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मोबाइल वैन को क्षेत्र से हटाने की मांग पर अड़ गए। इस दौरान एसडीएम और आबकारी निरीक्षक के साथ उनकी तीखी बहस भी हुई। एसडीएम और पूर्व विधायक ओमगोपाल रावत की बीच गरमा-गरमी के दौरान एक समय के लिए पुलिस लाठीचार्ज की स्थिति में आ गई थी, मगर पुलिस ने सूझबूझ के साथ मामले को निपटाने का प्रयास किया।

सुबोध उनियाल मुर्दाबाद के लगे नारे
शराब की वैन के विरोध में बवाल कर रहे ढालवाला के आंदोलनकारियों ने इस दौरान कृषि मंत्री व क्षेत्रीय विधायक सुबोध उनियाल मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। उन्होंने मंत्री पर कुंभ मेला क्षेत्र में शराब को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए विरोध में जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वह जान दे देंगे, लेकिन क्षेत्र में ठेका नहीं खुलने देंगे।
विज्ञापन


गिरेबान पकड़कर ले गई पुलिस
क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका में पुलिस पूर्व विधायक ओमगोपाल रावत समेत कई अन्य लोगों को गिरेबान पकड़कर उन्हें मौके से ले गई। इसके साथ ही शांतिभंग के अन्य आरोपियों को जबरदस्ती पुलिस की वैन में ठूंसा गया। वैन के जाते ही मौके से अन्य आंदोलनकारी भी धीरे-धीरे खिसक लिए। बवाल शांत होने पर पुलिस सुरक्षा में मोबाइल वैन से शराब की बिक्री शुरू की गई। इस दौरान शराब खरीदने के लिए पर्यटक और आसपास के लोग भी दौड़ पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें