भीमताल (नैनीताल)। सातताल झील में बुधवार को दिल्ली से पहुंची युवती ने बीमारी से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन का हार्मोन बढ़ने के चलते ऑपरेशन हुआ था। मंगलवार को अस्पताल में घर जाने की बात बोलकर सातताल पहुंच गई। युवती की शादी नहीं हुई थी।
बुधवार दोपहर एक बजे सातताल झील में स्थानीय लोगों को एक युवती का शव दिखाई दिया। लोगों की सूचना पर सीओ आरएस नबियाल, प्रभारी निरीक्षक डीआर आर्या पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को झील से बाहर निकाला। शव के पास से मिले आधार कार्ड से युवती की पहचान उजरा (29) पुत्री मोहम्मद हनीफ निवासी मकान नंबर 281/3 ब्लॉक बी नजदीक बुलंद मस्जिद शास्त्री पार्क सीलमपुर भजनपुरा उत्तरी पूर्वी दिल्ली के रुप में हुई। शव के पास से पर्स, दुपट्टा, दिल्ली से काठगोदाम स्टेशन तक का टिकट मिला है। पर्स में 150 रुपये थे। आधार कार्ड के पते से दिल्ली पुलिस से संपर्क कर मृतका के भाई इमरान का नंबर पता किया गया। मृतका के भाई इमरान ने फोन पर पुलिस को बताया कि उसकी बहन उजरा का हार्मोन बढ़ने पर कुछ दिनों पहले ऑपरेशन हुआ था। बृहस्पतिवार को उसके टांके कटने थे। लेकिन वह बिना बताए दिल्ली से सातताल पहुंच गई। भाई ने बताया कि उजरा उसकी इकलौती बहन थी।
उसकी शादी नहीं हुई थी। उजरा पहले भी परिवार के साथ सातताल घूमने जा चुकी थी। भाई के बयानों पर भीमताल पुलिस ने अंदेशा जताया है कि बीमारी से तंग आकर युवती ने झील में छलांग लगाकर जान दी है। प्रभारी निरीक्षक डीआर आर्या ने बताया कि भाई के आने के बाद बयान लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस को युवती के पर्स से एक पत्र बरामद हुआ है। इसमें लिखा है कि ‘मैं उजमा आज रात घर जा रही हूं, मुझे घर जाने की अनुमति दी जाए और मैं खुद की जिम्मेदारी पर जा रही हूं’।
भाई ने पुलिस को बताया बहन का हुआ था ऑपरेशन
शव के पास से पर्स, दुपट्टा, कागज और आधार कार्ड मिला