फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप कमांडेंट का बैग चुराने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

शिवपुरी से बाइक और बैग चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी अजय कुमार उर्फ अज्जू पुत्र राजेश लाल निवासी ग्राम देवखाल, पंचायत देवर कंडेरी, पोस्ट मासो, जिला चमोली को गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरी की बाइक और कीमती सामान से भरा बैग बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायालय ने जेल भेज दिया है। मुनिकीरेती के थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष उपाध्याय ने बताया कि बीते शनिवार को रविंद्र सिंह पुत्र शूरवीर सिंह निवासी तिमली, नरेंद्रनगर ने शिवपुरी से बाइक चोरी और सीआरपीएफ के उप कमांडेंट देव सिंह निवासी गुरुग्राम, हरियाणा ने शिवपुरी स्थित कैंप से लैपटॉप, तीन मोबाइल, चश्मा और बैग चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बीते सोमवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान भद्रकाली स्थित हर्बल गार्डन के समीप बाइक सवार एक युवक को हिरासत में लिया। जांच के दौरान उसके पास शिवपुरी से चोरी की गई बाइक मिली। सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने कैंप से बैग चोरी करना भी कबूल किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किया गया अन्य सामान भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें