फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीपोखरी पुलिस ने दबोचे शातिर चेन लूटेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

रानीपोखरी में सरेराह बुजुर्ग महिला से सोने की चेन लूटकर फरार हुए दो आरोपियों को पुलिस ने छह दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ के बाद लूटी गई चेन देहरादून के एक गोल्ड लोन बैंक की शाखा से बरामद कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने 90 हजार कीमत की सोने की चेन बैंक में 50 हजार रुपये की गिरवी रखी थी। थाना रानीपोखरी पुलिस के मुताबिक बीते 21 अप्रैल की शाम कालूबगड़, रानीपोखरी निवासी विशाल देवी पत्नी बचन सिंह पंवार बाजार जा रही थी, इसी बीच सड़क पर बाइक सवार दो अज्ञातों ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली थी, और फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर 22 अप्रैल को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। तलाश में जुटी पुलिस ने एसओजी, पटेलनगर व क्लेमनटाउन पुलिस की मदद से बीते बृहस्पतिवार को बाइक सवार आरोपियों को रानीपोखरी चौक से दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने रानीपोखरी में महिला से चेन लूटना कबूल किया। एक आरोपी की तलाशी में उसके पास से देहरादून के गोल्ड लोन बैंक शाखा की रसीद मिली, जिसके बाद बैंक में 50 हजार रुपये में गिरवी रखी गई महिला की चेन को पुलिस ने बरामद कर लिया। आरोपियों की पहचान सारिक उर्फ जौनी पुत्र मुबारक निवासी मकान नंबर 183, आजाद कॉलोनी, आईएसबीटी, देहरादून मूल निवासी नजीबाबाद, जिला बिजनौर, यूपी व वसीम उर्फ वासू पुत्र गफ्फार निवासी निकट बड़ा मदरसा, गली नंबर दो, आजाद कॉलोनी, आईएसबीटी, देहरादून मूल निवासी ग्राम सांझक, थाना शाहपुर, जिला मुजफ्फरनगर, यूपी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। बताया कि एसएसपी की ओर से पुलिस टीम को आरोपियों की धरपकड़ पर 2500 रुपये का नकद ईनाम दिए जाने की घोषणा की गई है।

संयुक्त प्रयास से मिली कामयाबी
ऋषिकेश। आरोपियों की धरपकड़ में रानीपोखरी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र रौतेला ने पटेलनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक सूर्य भूषण नेगी, क्लेमनटाउन थानाध्यक्ष दिलबर सिंह नेगी, एसओजी प्रभारी पीडी भट्ट की मदद ली। इसके बाद आरोपियों की धरपकड़ की गई, जिसमें एसआई प्रताप सिंह, योगेश कुमार, कांस्टेबल अनिरुद्ध कुमार, सचिन राणा, राजाराम डोभाल, चैनपाल सिंह, आनंद कुमार, नरेंद्र सिंह, सुशील, अमित, आशीष शर्मा, पंकज, दिलबर सिंह आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन


स्मैक की लत ने बनाया अपराधी
ऋषिकेश। आरोपी सारिक और वसीम नशे के आदी हैं। नशे की लत पूरी करने के लिए वह चेन स्नेचिंग और पर्स लूटने की घटनाओं को अंजाम देते थे। आरोपी सुनसान सड़कों से गुजर रही महिलाओं की रेकी कर उनके गले से चेन या फिर हाथ से पर्स झटपने में माहिर हैं। आरोपी सारिक के खिलाफ देहरादून में एनडीपीएस एक्ट में भी मामला दर्ज है।
विज्ञापन


लूट और हत्या के प्रयास के मुकदमें हैं दर्ज
ऋषिकेश। रानीपोखरी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र रौतेला के मुताबिक आरोपी सारिक के खिलाफ देहरादून के विभिन्न थानों में लूट के चार मामले दर्ज हैं। जबकि क्लेमनटाउन थाने में उस पर नशा तस्करी के आरोप में पहले से ही एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा चल रहा है। दूसरे आरोपी वसीम पर यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के अंतर्गत शाहपुर थाने में हत्या के प्रयास का मुकदमा पंजीकृतल् है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें