फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी कंपनी के दफ्तर में घुसकर मैनेजर को मारी गोलियां

Sat, 28 Apr 2018 02:11 AM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
revolver
विज्ञापन
करेली थाना क्षेत्र के नुरुल्लारोड पर शुक्रवार को दो बदमाशों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। मनी ट्रांसफर कंपनी के फ्रेंचाइजी दफ्तर में घुसकर ब्रांच मैनेजर को गोली मार दी। दो गोलियां लगने से वह जमीन पर गिरे तो हमलावर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी हालत में उन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। कैशियर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


शैलेंद्र सिंह(35)पुत्र हीरालाल मूल रूप से वाराणसी के रहने वाले हैं। वह यहां ममफोर्डगंज में किराए पर कमरा लेकर रहते हैं। करेली में नुरुल्लारोड पर वजीर कॉम्पलेक्स स्थित वेजमैन फोरेक्स लिमिटेड में वह ब्रांच मैनेजर हैं। यहां मनी ट्रांसफर के साथ ही मनी एक्सचेंज का काम भी होता रहा है। दफ्तर में दूधनाथ पाल कैशियर है। पुलिस के मुताबिक घायल शैलेंद्र ने पूछताछ में बताया कि शुक्रवार को  दूधनाथ की तबियत खराब थी, इसलिए वह दोपहर में घर चला गया। कार्यालय में वह अकेला था। दोपहर में ढाई बजे के करीब दो युवक पहुंचे। शैलेंद्र कुछ समझ पाता, इससे पहले ही एक युवक ने असलहा निकालकर एक के बाद एक दो फायर झोेंके।

एक गोली शैलेंद्र के पेट और दूसरी गोली हाथ में लगी और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद हमलावर भाग निकले। उधर, शैलेंद्र की चीख सुनकर लोग दौड़े तो उसे लहूलुहान देख उनके होश उड़ गए। स्थानीय लोग ही घायल को निजी अस्पताल ले गए जहां से उसे एसआरएन रेफर कर दिया गया। उधर, सूचना पर एडीजी एसएन साबत, आईजी रमित शर्मा और एसएसपी आकाश कुलहरि पहले घटनास्थल और फिर अस्पताल पहुंचे। अफसरों ने घायल शैलेंद्र से पूछताछ भी की। देर रात कैशियर की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें