फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की 25 पेटी समेत युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ ऋषिकेश। शराब तस्करी में संलिप्त एक युवक को पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान देसी शराब की 25 पेटी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तस्करी में प्रयुक्त वैगनार कार को सीज कर दिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि कार से शराब की तस्करी कर ऋषिकेश लाई जा रही है। पुलिसकर्मियों ने ऋषिकेश-देहरादून मार्ग स्थित जंगलात बैरियर पर वाहन चेकिंग शुरू की। इस दौरान रानीपोखरी की ओर से आ रही एक वैगनार कार को रुकने का इशारा किया, तो चालक घबरा गया।
विज्ञापन

कार की तलाशी लेने पर पुलिसकर्मियों को देसी शराब की 25 पेटी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान रामाशीष पुत्र मुनीब प्रसाद निवासी चंद्रेश्वरनगर, ऋषिकेश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आरोपी की कार को राज्य सरकार के पक्ष में जब्त करने के लिए जिला मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट भेजी गई है। बताया कि आरोपी लंबे समय से शराब तस्करी में संलिप्त है, और वह यह खेप शहर में सप्लाई करने के लिए लाया था। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक पीएस कोश्यारी, एसएसआई अमरजीत सिंह, कांस्टेबल वीरेंद्र गिरी, अमरदीप आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें