फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीपी ने कप्तानों के कसे पेंच

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी ने शुक्रवार को सभी जनपद प्रभारियों एवं परिक्षेत्र प्रभारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की। डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों से प्रदेश में कानून व्यवस्था सुधारने के निर्देश देने के साथ अपराध समीक्षा की।
डीजीपी ने कहा कि आगामी विधानसभा सत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रभारी अपने अपने जनपदों में आंदोलनकारियों की सूचना स्थानीय अभिसूचना के माध्यम से एकत्रित कर पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने पिछले वर्षों की तुलना में हत्या, लूट डकैती जैसे संगीन अपराधाें की रोकथाम के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था अशोक कुमार ने कहा कि कुख्यात गैंग और उनके सदस्यों, अपराधियों के विरुद्घ न्यायालयों में चल रहे मुकदमों में पैरवी के लिए क्षेत्राधिकारी एवं थानाध्यक्ष स्तर के अधिकारी नियुक्त किए जाए। नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों की धरपकड़ के लिए सभी जनपदों में एंटी ड्रग्स टीमें गठित की जाएं। वीडियो कांफ्रेंसिंग में वी विनय कुमार अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना एवं सुरक्षा, दीपम सेठ पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था, संजय गुंज्याल पुलिस महानिरीक्षक, अमित सिन्हा पुलिस महानिरीक्षक संचार, एपी अंशुमन पुलिस महानिरीक्षक पीएसी, जीएस मर्तोलिया पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय, केवल खुराना पुलिस उप महानिरीक्षक निदेशक यातायात मौजूद थे।
विज्ञापन

..................
डीजीपी ने दिए निर्देश
- गृह भेदन, वाहन चोरी, चेन स्नैचिंग जैसे घटित अपराधों की रोकथाम की कार्ययोजना बनाकर नियंत्रण किया जाए
- आगामी विधानसभा सत्र के दौरान विशेष सतर्कता बरतने एवं संवेदनशील स्थानों पर आवश्यक पुलिस फोर्स तैनात की जाए
- ड्रग्स के दुष्प्रभाव से युवाओं एवं अभिभावकों को जागरूक कर ड्रग्स माफियाओं का चिन्हीकरण कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए
- चारधाम यात्रा के टूरिस्ट, पर्यटन पुलिस के लिए अप्रैल के प्रथम सप्ताह में पुलिस महानिदेशक की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित की की जाएगी। हिल पेट्रोल यूनिट की स्थापित की जाएगी।
- शिकायती प्रार्थना पत्रों की गंभीरता से जांच की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें