फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबने से बुझा घर का ‘इकलौता’ चिराग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

देहरादून की पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी से बीटेक कर रहा अल्मोड़ा निवासी एक छात्र गंगा में पैर धोने के दौरान बह गया। पुलिस ने एसडीआरएफ टीम की मदद से गंगा में तलाशी अभियान चलाया। 20 मिनट बाद ही टीम ने छात्र का शव को बरामद कर लिया।
विज्ञापन

मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को सात छात्रों का एक दल तीर्थनगरी घूमने के लिए पहुंचा था। राफ्टिंग करने के बाद सभी तपोवन स्थित नीमबीच पर पहुंचे। अपराह्न करीब तीन बजे नीमबीच पर रेत में खेलते वक्त अल्मोड़ा के जोशीखाला निवासी मंजुल पांडे (22) पुत्र उमेश चंद्र पांडे गंगा किनारे पैर धोने के लिए गया। इसी बीच उसका पैर फिसला और वह गंगा के तेज प्रवाह की चपेट में चला गया। साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाए। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम की मदद से छात्र की तलाशी में गंगा में अभियान चलाया। करीब 20 मिनट बाद नीमबीच के समीप ही मंजुल का शव बरामद हुआ। थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष उपाध्याय ने बताया कि मंजुल देहरादून में पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी से बीटेक कर रहा था। वह घर का इकलौता बेटा था। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें