ब्यूरो/अमर उजाला /ऋषिकेश।
ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर तेज गति से दौड़ रही रोडवेज बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने रोडवेज बस कब्जे में शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त दिनेश प्रसाद सेमवाल (64) पुत्र पातीराम सेमवाल निवासी अठूूरवाला, भानियावाला बुधवार को स्कूटी से ऋषिकेश जा रहे थे। ऋषिकेश-दून मार्ग पर जंगलात बैरियर के पास ऋषिकेश से जा रही देहरादून ग्रामीण डिपो की बस ने सामने से आ रहे स्कूटी सवार दिनेश प्रसाद सेमवाल को टक्कर मार दी। हादसे में दिनेश प्रसाद सेमवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों और राहगीरों ने दिनेश प्रसाद को संभाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रोडवेज बस से ही दिनेश प्रसाद को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दिनेश प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। उपनिरीक्षक राजेश सिंह बताया कि रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।