फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के खाते से उड़ाए 70 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के नाम पर महिला से साइबर ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तहरीर में पारूल रावत पुत्री संजय रावत निवासी एनफील्ड टी-स्टेट विकासनगर ने कहा कि उसका भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) विकासनगर में खाता है। एक मार्च को उनके फोन पर खाते से सत्तर हजार रुपये की नकदी निकालने का मेसेज आया। यह देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने बैंक जाकर पूछताछ की तो पता चला कि ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के नाम पर उनके खाते से रकम निकाली गई है। कहा उन्होंने किसी से भी अपना एटीएम पिन और पासवर्ड शेयर नहीं किया। पारूल की तहरीर पर पुलिस ने आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल एसएस नेगी ने बताया कि सोमवार को बैंक खुलने पर बैंक अधिकारियों से पूछताछ की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें