ब्यूरो/विकासनगर।
जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ ने कोतवाली पुलिस के सहयोग से क्षेत्र में अभियान चलाया। 18 वर्ष से कम के किशोरों को तंबाकू उत्पाद बेचने और सार्वजनिक जगहों पर ध्रूमपान करने वालों से अर्थदंड वसूला गया। इस अभियान में कुल 50 लोगों से 6850 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
कोतवाल शिशुपाल सिंह नेगी ने कहा कि दुकानों में 18 वर्ष से कम के बच्चों को तंबाकू उत्पाद बेचना जुर्म हैं। दुकानों में उक्त बात से संबंधित बोर्ड प्रदर्शित करना अनिवार्य हैं। स्कूलों के पास भी तंबाकू उत्पाद बेचना पूर्णत: प्रतिबंधित है। भविष्य में भी इस तरह से अभियान लगातार जारी रहेगा। टीम में सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार, मनोज भट्ट, कांस्टेबल नंदन सिंह, हरीश नेगी, स्वास्थ्य विभाग की जिला सलाहकार अर्चना उनियाल, रेखा उनियाल, सतीश आदि मौजूद रहे।