फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिनगर में तीन साल की मासूम से दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन साल की मासूम से दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन

-- पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। शांतिनगर में बीते रविवार को तीन साल की मासूम से एक किशोर द्वारा दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मासूम के पिता की तहरीर पर आरोपी किशोर के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को उसकी धरपकड़ के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। कोतवाली पुलिस के मुताबिक बीते रविवार को शांतिनगर क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाले एक परिवार की तीन साल की मासूम को पड़ोस में रहने वाला 13 वर्षीय किशोर कुछ खिलाने के बहाने अपने घर ले गया। मासूम के पिता का आरोप है कि किशोर ने उसकी बेेटी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

पीड़ित मासूम के परिजन मंगलवार को कोतवाली पहुंचे, उन्होंने बेटी के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए अपने पड़ोसी 13 वर्षीय किशोर के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मासूम को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया व किशोर के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल प्रवीण चंद कोश्यारी ने बताया कि मासूस का पिता पेशे से ड्राइवर है जोकि मूलरूप से शामली, यूपी का रहने वाला है। वर्तमान में शांतिनगर में परिवार सहित किराए के मकान में रह रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया गया है। बताया कि उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें