फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहक्लेश में युवक ने खाया जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी से विवाद के चलते पति ने खाया जहर
विज्ञापन

-- किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। गुमानीवाला में मंगलवार रात गृहक्लेश के चलते एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक का पंचनामा भर दिया है। बताया गया कि बुधवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। कोतवाल प्रवीन चंद कोश्यारी के मुुताबिक गुमानीवाला के दुद्दूपानी स्थित गली नंबर 12 निवासी गुड्डू 23 पुत्र चंदन सिंह की मंगलवार देर शाम पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद गुड्डू ने गुस्से में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन

उसकी तबियत बिगड़ने पर परिजनों को इसकी भनक लगी। उन्होंने रात करीब आठ बजे उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल ने बताया कि गुड्डू का पत्नी से झगड़ा हुआ था, जिसके चलते उसने जहरीला पदार्थ गटक लिया। बताया कि अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भर दिया है। बताया कि बुधवार सुबह मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें