फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा निगम ने पकड़े चार विद्युत चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊर्जा निगम ने पकड़े चार विद्युत चोर
विज्ञापन

-- अवर अभियंता की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज
-- रानीपोखरी में कटिया डालकर चल रही थी विद्युत चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। ऊर्जा निगम की डोईवाला डिविजन के अधिकारियों ने चेकिंग के दौरान चार लोगों को विद्युत चोरी करते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। निगम के अवर अभियंता ने चारों के खिलाफ रानीपोखरी थाने में नामजद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।
शनिवार को ऊर्जा निगम की टीम अवर अभियंता अरविंद कुमार की अगुवाई में रानीपोखरी क्षेत्र में चेकिंग के लिए पहुंची। इस दौरान टीम ने रानीपोखरी में तीन और एक व्यक्ति को रैनापुर में कटिया डालकर रंगेहाथ विद्युत चोरी करते हुए पकड़ लिया। टीम ने कटिया को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने अवर अभियंता अरविंद कुमार की नामजद तहरीर के आधार पर विजय पुत्र वीर सिंह निवासी रैनापुर, ऋषिराम पुत्र राजेंद्र प्रसाद, सुदामा प्रसाद जायसवाल पुत्र राम नारायण व विकास कश्यप पुत्र राजेंद्र सिंह तीन निवासी रानीपोखरी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि निगम की टीम की चेकिंग में आरोपियों को खुलेआम विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा गया है। बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की धरपकड़ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें