हल्द्वानी। जीतपुर नेगी में युवक ने पत्नी को मारने के लिए हाथ उठाया तो साले ने जीजा को पीट दिया। ग्राम जीतपुर नेगी निवासी प्रेमशंकर मौर्या का शनिवार रात पत्नी से झगड़ा हो गया। वह अपनी को मारने के लिए आगे बढ़ा तो वहां मौजूद शराब के नशे में धुत साले लालमन ने जीजा की पिटाई कर दी। दोनों में मारपीट होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनका शांतिभंग की आशंका में धारा 151 के तहत चालान किया।