फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में केस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
प्रेमिका ने शादी का झांसा देकर रेप करने के आरोप में प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। ज्वालापुर कोतवाली में देर रात चली मान मनौव्वल के बाद प्रेमी पक्ष प्रेमिका को मना नहीं पाया। ज्वालापुर पुलिस अब जल्द ही प्रेमी की गिरफ्तारी कर सकती है।
विज्ञापन

ज्वालापुर क्षेत्र की रहने वाली 24 वर्षीय एक युवती ने भभूतवाला बाग (शिवलोक कालोनी) निवासी नगर निगम में कार्यरत अजीत कटारिया के घर पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया था। उस वक्त अजीत कटारिया के भेल में संविदाकर्मी के तौर पर कार्यरत पुत्र पवन कटारिया की सगाई की रस्म चल रही थी। युवती का आरोप था कि पवन से उसका प्रेम प्रसंग चार साल से चल रहा था और शादी का झांसा देकर उसने मसूरी ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। शादी की बात पर प्रेमी अक्सर टाल मटोल कर देता था और गुपचुप ढंग से शादी कर रहा है। 30 नवंबर को संविदा भेलकर्मी की भगवानपुर क्षेत्र की रहने वाली युवती से शादी होनी थी। युवक युवती पक्ष कोतवाली पहुंच गए थे। देर रात तक युवक पक्ष युवती की मान मनौव्वल करता रहा, लेकिन युवती टस से मस नहीं हुई। युवक के शादी के लिए राजी न होने पर युवती ने उसके खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें