फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग/गैरसैंण। नशे का सामान न देने पर पत्नी पर चाकू और कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मामला नौ अक्तूबर का है। गैरसैंण के मैलाणा गांव की पिंकी देवी (22) ने तहरीर में बताया था कि उसका पति अनिल कुमार (31) मजदूरी करता है। वह किसी काम से दिल्ली गया था तो पिंकी अपने मायके ग्वाड़तल्ला चली गई। जब अनिल नौ अक्तूबर को मैलाणा गांव लौटा तो पिंकी वहां नहीं थी। इससे नाराज अनिल ग्वाड़तल्ला गया। वहां खाना खाने के दौरान अनिल नशा करने का सामान मांगने लगा। जब पिंकी और उसकी मां ने यह देने से मना कर दिया तो गुस्से में अनिल ने पिंकी के सीने पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद पास में ही रखी कुल्हाड़ी से हमला करना शुरू कर दिया और इसके बाद वहां से भाग गया। हमले में पिंकी को चोटें आईं। अस्पताल में उपचार के बाद पिंकी ने पुलिस में अनिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। हमले के बाद से पिंकी अपने मायके में रह रही है। दोनों का विवाह डेढ़ साल पहले हुआ था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष रविंद्र नेेगी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें