फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौता कराने के लिए महिला से मांगे 50 हजार, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के भूमानंद अस्पताल में भर्ती मरीज के नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने के आरोप में जेल में बंद आरोपी गमलेश उर्फ शमीम की पत्नी ने समझौता कराने के नाम पर एक युवक पर 50 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। साथ ही आरोपी युवक पर छेड़छाड़ का आरोप भी जड़ा है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने घटना 10 जुलाई की बताई है। कहा कि राकेश पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम खाईखेड़ा मुजफ्फरनगर, हाल निवासी शिवालिकनगर एम कलक्टर उनके भूमानंद अस्पताल के निकट स्थित घर पहुंचा। आरोप है कि राकेश ने पीड़िता से अपने साले के इलाज के लिए 50 हजार रुपये मांगे। रुपये नहीं देने पर आरोपी ने पीड़िता के पति को दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगा। इस बीच 21 जुलाई को नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में पीड़िता के पति गमलेश को ज्वालापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अब राकेश पीड़िता को उसके पति और दूसरे पक्ष में समझौता कराने के लिए 50 हजार रुपये की मांग कर रहा है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि राकेश उसके साथ होटल में जाने के लिए दबाव बना रहा है। महिला ने आरोपी राकेश की मोबाइल रिकार्डिंग भी पुलिस को उपलब्ध कराई है। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि राकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया गया है। मामले की सत्यता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें