फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से तीन तोले सोने की चेन और दस हजार रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कोटद्वार। शनिवार सरेशाम शहर के लोअर कालाबड़ मोहल्ले में चोरों ने सेंधमारी कर एक घर से तीन तोले की सोने की चेन और दस हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना उस वक्त हुई जब घर के लोग नीचे के कमरों में ताला डालकर छत पर थे। घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

विद्यावती पत्नी रामकिशन ने बताया कि शनिवार शाम को परिवार के सभी लोग घर की छत पर टहल रहे थे। करीब एक घंटे बाद जब वे नीचे कमरे पर आए तो वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। चोर रसोई में लगे ताले को तोड़कर अंदर दाखिल हुए और कमरे में रखे एक बक्से से करीब तीन तोले की उनकी सोने की चेन और दस हजार रुपये की नकदी उड़ा ले गए। चोरों ने घर में रखा सारा सामान खंगाला हुआ था। सरेशाम हुई घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। एसएसआई मो. यूनुस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें