फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूड़की के ल्ढोंरा से कर्णप्रयाग ला रहा था डीजल और पेट्रोल, दो कैन बांधकर रखे थे टेंकर में

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कर्णप्रयाग। मुख्य बाजार में संचालित जीएमओयूलि के पेट्रोल/डीजल पंप पर तेल चोरी का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि पंप संचालकों ने संबंधित चालक के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है, लेकिन मामला बढ़ता देख फिलहाल टैंकर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को हिंदुस्तान पेट्रोलियम का टैंकर रुड़की के लंढौरा से डीजल और पेट्रोल लेकर आया और यहां मुख्य बाजार में संचालित पेट्रोल पंप में पेट्रोल-डीजल डालने लगा। टैंकर में 6-6 हजार लीटर डीजल और पेट्रोल था। जांच करने पर टैंकर में पेट्रोल तो सही मिला लेकिन डीजल पहली बार नापने में 80 लीटर कम मिला। टैंकर खाली करने के बाद जब उसकी जांच की गई तो टैंकर के ढक्कनों पर 25-25 लीटर डीजल के दो कैन बंधे हुए थे। टैंकर चालक ने तेल चोरी के लिए यह प्रयास किया था। सूचना पर पुलिस उपनिरीक्षक एसडी जमलोकी और गणेश प्रसाद भट्ट मौके पर पहुंचे। मामला बिगड़ते देख टैंकर चालक फरार हो गया। पंप के प्रबंधक अनिल बलूनी ने बताया कि मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। वहीं से कार्रवाई की जाएगी। पुलिस उपनिरीक्षक एसडी जमलोकी ने बताया कि अभी मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें