फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी संदीप के भाई को ले गई यूपी एटीएस !

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
जम्मू कश्मीर में हत्थे चढ़े लश्कर ए तैयबा के आतंकी संदीप शर्मा उर्फ आदिल के बड़े भाई प्रवीण शर्मा को हरिद्वार से यूपी एटीएस के छापा मारकर अपने साथ ले जाने की चर्चा दिन भर होती रही। हालांकि हरिद्वार पुलिस ने यूपी एटीएस की कार्रवाई से इन्कार किया है। ये चर्चा दिन भर हरिद्वार पुलिस में तैरती रही।
मूल रूप से वेस्ट यूपी के जिले मुजफ्फरनगर के रहने वाले लश्कर ए तैयबा आतंकी संगठन से जुड़े संदीप शर्मा उर्फ आदिल कई साल पहले जम्मू कश्मीर गया था। रविवार को जम्मू कश्मीर में हत्थे चढ़े संदीप ने जब मूल पता ठिकाना बताया तब यूपी एटीएस भी हरकत में आ गई। मुजफ्फरनगर के मुस्तफाबाद में किराये पर रह रही आतंकी की भाभी रेखा को यूपी एटीएस ने हिरासत में ले लिया जबकि उसके बड़े भाई प्रवीण शर्मा को यूपी एटीएस के अपने साथ हरिद्वार से ले जाने की चर्चा रही। स्पष्ट नहीं हुआ कि हरिद्वार में आखिर प्रवीण कहां रह रहा था।
विज्ञापन

यह बात सामने आई कि हरिद्वार में एक औद्योगिक इकाई में कार्य करने के बाद प्रवीण शर्मा ऑटो रिक्शा चला रहा था। उसकी मुलाकात तीन साल पहले ही अपने भाई से हुई थी जब वह मुजफ्फरनगर आया था। कई साल पहले पंजाब के पटियाला को ठिकाना बनाने के बाद संदीप ने जम्मू कश्मीर का रुख किया था। बतौर लश्कर ए तैयबा के सदस्य के नाते उसने कई एटीएम लूट की घटनाओं को अंजाम दिया और सैन्य ठिकानों पुलिस पर भी कातिलाना हमला करने का आरोप उस पर है।
विज्ञापन

नगर पुलिस अधीक्षक ममता वोहरा ने बताया कि यूपी एटीएस के आतंकी के भाई को हरिद्वार से हिरासत में लेकर अपने साथ ले जाने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। न ही यूपी एटीएस ने हरिद्वार में किसी से संपर्क साधा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें