फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 137 दिन ही बीते थे, पंखे से लटकी मिली लाश

Sun, 27 Sep 2015 12:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पेशे से पत्रकार रही किरण शादी के 137 दिन मुश्किल से कट पाए। शुक्रवार को उसका शव पंखे से लटकता मिला। शनिवार तड़के पहुंचे उसके परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन


उनका कहना था कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर किरण की हत्या की गई है। पुलिस ने किरण के पति, सास-ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी पति सेंट्रल बैंक में कर्मचारी बताया जा रहा है। किरण हिमाचल के सिरमौर की रहने वाली थी।

देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के सरस्वती विहार निवासी और सेंट्रल बैंक में कर्मचारी रोबिन जोशी की शादी इसी साल आठ मई को हिमाचल के सिरमौर निवासी किरण जोशी के साथ हुई। शुक्रवार रात किरण (23) का शव कमरे में पंखे से लटकता मिला था। ससुराल पक्ष केलोग सांसें चलती मानकर उसे श्री महंत इंदिरेश अस्पताल लाए थे, जहां चिकित्सकों ने उसे किरण को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी से पहले शिमला में रिपोर्टर थी किरण

बहन की मौत की खबर मिलते ही सिरमौर से भाई राम स्वरूप समेत सैकड़ों लोग शनिवार तड़के यहां पहुंच गए। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए अस्पताल और थाने में हंगामा किया।

आरोप था कि किरण को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर उसकी हत्या कर दी गई। भाई राम स्वरूप की तहरीर पर पति रोबिन जोशी के अलावा सास और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया।

तीसरे पहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। सीओ डालनवाला अरुण पांडेय ने परिजनों के बयान दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि किरण शादी से पहले शिमला में रिपोर्टर थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें