फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने गई पालिका टीम का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन

किंक्रेग के पास पालिका की भूमि से अतिक्रमण हटाने गई पालिका की टीम को लोगों का विरोध झेलना पड़ा। लोगों ने पालिका पर भेदभाव का आरोप लगा हंगामा किया। जिसके बाद पालिका की टीम बैरंग लौट आई।
शुक्रवार को पालिका अधिशासी अधिकारी एमएल शाह के नेतृत्व में पालिका की टीम पुलिस बल के साथ किंक्रेग के पास पालिका की भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची। टीम के पहुंचने पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए और टीम के विरोध में नारेबाजी करने लगे। इस दौरान लोगों की टीम के साथ नोकझोंक हुई। लोगों का कहना था कि वे इससे पूर्व वे मैसॉनिक लॉज के नीचे पिछले कई सालों से निवास कर रहे थे, नगर पालिका प्रशासन के मौखिक आश्वासन पर ही यहां उन्होंने अपनी झोपड़ियां बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, ट्रेड यूनियन के नेता देवी गोदियाल ने कहा कि नगर पालिका के अधिकारी बेवजह गरीब लोगों को परेशान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर में अन्य जगहों पर भी पालिका की भूमि पर अवैध कब्जे किये गये हैं, लेकिन पालिका प्रशासन गरीब व असहाय लोगों पर ही कार्यवाई कर रही हैं। वहीं पालिका अधिशासी अधिकारी एमएल शाह का कहना है कि पालिका की भूमि पर अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जहां भी अतिक्रमण होगा, उसे तोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें