फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग महिला से दुष्कर्म में कई लोगों से पूछताछ

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। सेलाकुंई में दिव्यांग महिला से दुष्कर्म करने के मामले में सहसपुर पुलिस ने सोमवार को कई लोगों से पूछताछ की है। साथ ही अन्य संदिग्धाें की तलाश में पुलिस टीम बाहरी जिलों के लिए भी रवाना हुई है।
विज्ञापन

दिव्यांग महिला से दुष्कर्म कर बच्चे की मां बनाने के मामले की गुत्थी सुलझ नहीं पा रही है। सामाजिक कार्यकर्ता पूजा बहुखंडी ने एक सप्ताह पूर्व प्रसव पीड़ा से कराह रही दिव्यांग महिला को दून महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। उसके बाद उन्होंने सहसपुर थाने में तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का अभियोग पंजीकृत कराया था। इसी बीच शुक्रवार को दिव्यांग महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। रविवार को पुलिस ने महिला के साथ रहने वाले एक बाबा से थाने बुलाकर पूछताछ की। अस्पताल से बाबा को गायब पाने पर महिला ने अस्पताल में हंगामा कर दिया था। उसके बाद पुलिस ने बाबा के बयान दर्ज कर उसे वापस अस्पताल भेज दिया। सहसपुर पुलिस ने सोमवार को मामले से जुड़े कई अन्य लोगों के बयान दर्ज किए हैं। एसओ सहसपुर विजय सिंह ने बताया कि मामले में कुछ और नाम भी सामने आए हैं। उनकी तलाश के लिए पुलिस टीम बाहरी जिलों में भेज दिया है। महिला के साथ रहने वाले बाबा के बयानाें का भी सत्यापन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें