फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति चमकाने के नाम पर जेवर ठगने वाला दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

मूर्ति चमकाने के बहाने जेवर ठगने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से सोने के जेवर व धातु चमकाने वाला पाउडर बरामद हुआ है। पुलिस का दावा है कि यह जेवर पिछले दिनों डालनवाला क्षेत्र से अधिवक्ता अभिषेक पुंडीर के यहां से ठगे गए थे। पुलिस आरोपी से अन्य मामलों में भी पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी के यहां से ठगी भी इसी के किसी साथी ने की है। आरोपी को बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
गौरतलब है कि गत 30 मई को डालनवाना थाना क्षेत्र में सेवक आश्रम रोड निवासी अधिवक्ता अभिषेक पुंडीर से एक व्यक्ति ने सोने की चेन व अंगूठी ठग ली थी। व्यक्ति उनके घर मूर्ति चमकाने के बहाने पहुंचा था। बातों ही बातों में उसने अधिवक्ता से सोने के जेवर लेकर उन्हें खाली डिब्बा पकड़ा दिया था। इंस्पेक्टर डालनवाला राजीव रौथाण ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर एसओजी और थाना पुलिस की संयुक्त टीम को आरोपी की तलाश में लगाया गया था। बुधवार को एसओजी प्रभारी पीडी भट्ट व उनकी टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास सोने-चांदी के कुछ जेवर व पाउडर आदि मिले। पूछताछ में वह जेवर आदि के बारे में कुछ नहीं बता सका। आरोपी ने अपना नाम मनोज शाह निवासी चंद्रभागा ऋषिकेश बताया। मनोज मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। इसके बाद उससे थाने लाकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि ये जेवर उसने अभिषेक पुंडीर के यहां से ठगे थे। पुलिस के अनुसार अधिवक्ता अभिषेक पुंडीर ने भी अपने जेवरात पहचान लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मनोज से उसके साथियों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस को शक है कि उसी के किसी साथी ने नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी की पत्नी लीला कंडारी से इसी तरह जेवर ठगे थे। हालांकि, पूछताछ में अभी तक इस संबंध में कोई जानकारी पुलिस को नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें