फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक-डीसीएम में भिड़ंत से एनएच पर लगा जाम

Thu, 07 Jun 2018 01:53 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
jam
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर फरीदपुर के पास ट्रक और डीसीएम में टक्कर हो गई। डीसीएम पलटने से उसमें लदे टमाटर सड़क पर फैल गए, इससे कुछ ही देर में कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास एक खतरनाक मोड़ हैं। आए दिन होने वाले हादसोें से यह दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र बन चुका है। बुधवार रात 12:30 बजे बरेली की तरफ से टमाटर लेकर जा रही डीसीएम सामने से आ रहे 18 टायरा ट्रक से टकरा गई। डीसीएम की रफ्तार अधिक बताई जा रही है। ट्रक से टकराने के बाद डीसीएम पलट गई। देर रात तक पुलिस हाईवे पर लगा जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें