फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने ताले चटकाकर माल उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

चोरों ने शनिवार को दिनदहाड़े प्रेमनगर क्षेत्र के एक व्यापारी के बंद घर के ताले काटकर ज्वेलरी, नकदी समेत काफी सामान पार कर दिया। शाम को कारोबारी के घर पहुंचे चोरी का पता चला और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

विंग नंबर छह, प्रेमनगर निवासी संजीव कुमार की घर के पास ही दुकान है। संजीव दोपहर में खाना खाने के बाद घर में ताला लगाकर दुकान पर गए थे। रात करीब नौ बजे संजीव के घर पहुंचने पर मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। घर के दरवाजे और अलमारियों के सभी ताले भी टूटे थे, कमरों में पूरा सामान बिखरा हुआ था। संजीव के अनुसार घर से जेवर, नकदी, भवन की रजिस्ट्री और कुछ अन्य दस्तावेज गायब हैं। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिली। हालांकि देर रात तक मामले की तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें