फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में मौजूद है हर क्राइम का मास्टरमाइंड

Fri, 25 Jul 2014 04:11 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून में कानून व्यवस्था को तहस-नहस कर देने वाले बदमाशों ने पुलिस को उलझा दिया है। हालांकि, चोरी की कुछ वारदातों का खुलासा किया जा चुका है।
विज्ञापन


लेकिन अब भी कई घटनाएं ऐसी हैं, जिनका सुराग तक लगाना पुलिस के लिए टेढ़ी खीर बना हुआ है। दरअसल, बीते एक माह में राजधानी में अलग-अलग तरह के अपराधी सक्रिय रहे हैं।

अपने तरह के क्राइम में इन्हें मास्टरमाइंड माना जा सकता है। लूट, चोरी, टप्पेबाजी सबमें अलग गिरोहों के निशान पुलिस को मिले हैं। यही वजह है कि अब तक पुलिस किसी एक अपराध पर फोकस नहीं कर पा रही है। इसके चलते खुलासों में भी देरी हो रही है।
विज्ञापन

मिर्च डालकर लूटने वाला कौन

राजधानी में कई बरस के बाद आंखों पर लाल मिर्च फेंक कर लूटपाट की घटना कई मायने में चौकाने वाली हैं।

यहां इस हथकंडे से अपराध लंबे समय से सामने नहीं आया है। जोहड़ी गांव में रिचार्ज विक्रेता शैलेंद्र से ऐसे ही लूट हुई। हैरत की बात यह है कि अब तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

लूट में बावरिया पर शक
परवल में दो परिवारों को बंधक बनाकर लूटपाट में पुलिस जांच का नतीजा ढाक के तीन पात रहा है। नवादा और बंजारावाला चेन लूट में भी पुलिस का तीर निशाने पर नहीं लगा है।
विज्ञापन

टप्पेबाजों ने भी रुलाया

पुलिस मान रही है कि वेस्ट यूपी से आए बावरिया गिरोह ने ही ये वारदातें की हैं। अब इस लाइन पर जांच चल रही है। टप्पेबाजों ने भी शहर के नागरिकों को खूब रुलाया। एक दिन में दो से तीन घटनाएं की है।

पुलिस की नाक के नीचे घंटाघर और सहारनुपर चौक पर कई वाहनों से नकदी और जेवरात चुरा लिए। एक कारोबारी का पिस्टल भी टप्पेबाज ले गए। अब तक इसे बरामद नहीं किया जा सका है।

(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी-rakeshk@mrt.amarujala.com और इस नंबर-9675501486 पर संपर्क कर सकते हैं।)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें