फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: जिला क्रिकेट संघ 26 जुलाई से आयोजित करेगा सभी आयु वर्गों के ट्रायल

Tue, 20 Jul 2021 04:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

देहरादून जिला क्रिकेट संघ की बैठक में अंडर-16, 19, 23 व सीनियर श्रेणी में ट्रायल कराने पर सहमति बनी।
विज्ञापन
क्रिकेट - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में सभी आयु वर्गों के ट्रायल 26 जुलाई से आयोजित होंगे। छिद्दरवाला स्थित आयुष क्रिकेट एकेडमी में ट्रायल प्रक्रिया होगी। सोमवार को हुई जिला संघ की बैठक में इसको लेकर फैसला लिया गया। संघ के सचिव विजय प्रताप मल्ल ने बताया कि मौसम खराब होने पर ट्रायल इंडोर नेट्स में कराए जाएंगे।

विज्ञापन


सोमवार को हुई बैठक में अंडर-16, 19, 23 व सीनियर श्रेणी में ट्रायल कराने पर सहमति बनी। बीसीसीआई और उत्तराखंड शासन की ओर से जारी की गई कोविड सुरक्षा गाइडलाइन का पालन करते हुए ट्रायल कराए जाएंगे। विजय प्रताप मल्ल ने बताया कि ट्रायल के आधार पर देहरादून जिले के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इन्हीं खिलाड़ियों को जोनल ट्रायल में हिस्सा लेने का मौका भी मिलेगा।

उन्होंने बताया कि ट्रायल में शामिल होने के लिए सभी खिलाड़ियों को अनिवार्य रूप से ऑफलाइन पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण मंगलवार से संघ के रायपुर रोड स्थित एकेडमी कार्यालय में कराए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि जिला क्रिकेट लीग 2021-22 में हिस्सा लेने वाले क्रिकेटरों से पंजीकरण शुल्क नहीं लिया जाएगा, लेकिन उनको ऑफलाइन फॉर्म भरना और पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। बैठक में नीनू सहगल, अनिल डोभाल, अश्वनी बहुगुणा, संजय कटियार, अशोक गुप्ता, अनिल चमोली, राकेश रांगड़, सुमित डोभाल, धनपाल खरोला, विपिन जोशी, अभिषेक चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन


आयु वर्गों के अनुसार ट्रायल की तिथियां
अंडर-19 : 26 से 28 जुलाई
अंडर-16 : 29 जुलाई से एक अगस्त
सीनियर वर्ग : दो से पांच अगस्त
अंडर-23 : सात से नौ अगस्त

विज्ञापन

बेटियों को उड़ने से मत रोको, उनके पंख मजबूत करो: स्नेह

अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर स्नेह राणा का सोमवार को राजधानी दून में कई जगह स्वागत हुआ। उन्होंने दरबार साहिब में मत्था टेका और श्रीमहंत देवेंद्र दास से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। बाद में उन्होंने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से भी मुलाकात की।

स्नेह ने कहा कि बेटियों ने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अब बेटियों को उड़ने से रोकने का नहीं बल्कि उनके पंख मजबूत करने का वक्त है। स्नेह सबसे पहले अपने कोच नरेंद्र शाह और परिजनों के साथ दरबार साहिब पहुंचीं और श्रीमहंत देवेंद्र दास से मुलाकात की। श्रीमहंत देवेंद्र दास ने कहा कि स्नेह ने अपने शानदार खेल के दम पर इंग्लैंड में देश का नाम रोशन किया।

उनके आलराउंडर प्रदर्शन की बदौलत ही भारतीय टीम मुकाबला ड्रॉ करने में कामयाब रही। एसजीआरआर विवि के कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने बताया कि विवि ने स्नेह की उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें अपना ब्रांड एंबेस्डर बनाया है। जल्द ही विवि के स्तर से सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा। समारोह में स्नेह को विवि की ओर से एक लाख रुपये की धनराशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। स्नेह ने इंग्लैंड दौरे के अपने अनुभव साझा किए। इसके बाद एसजीआरआर रेसकोर्स पहुंची स्नेह ने सबसे पहले मैदान पर मत्था टेका।

प्रधानाचार्य प्रतिभा अत्री ने उन्हें सम्मानित किया। स्नेह ने स्कूल परिसर में पौधा बी लगाया। बाद में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात की। कैबिनेट मंत्री जोशी और उनकी पत्नी निर्मला जोशी ने स्नेह को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि राज्य की अन्य बेटियों को भी स्नेह से प्रेरणा लेनी चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें