फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Corona Update: प्रदेश में 24 घंटे के भीतर मिले 48 नए संक्रमित, एक माह में बढ़े 22 प्रतिशत सक्रिय मामले

Thu, 30 Jun 2022 02:14 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

एक महीने के भीतर उत्तराखंड में  सक्रिय मरीजों में लगभग 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को प्रदेश में 1423 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। सात जिलों में 48 लोगों को कोरोना संक्रमित पाए गए। जबकि 29 मरीज ठीक हुए हैं। 
विज्ञापन
मिले 9 नए कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने से सक्रिय मामले लगातार बढ़ रहे हैं। एक माह में सक्रिय मरीजों में 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा तीन सौ पार हो गया है। बीते 24 घंटे के भीतर 48 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 29 मरीज ठीक हुए हैं। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक एक जून को प्रदेश में 64 सक्रिय मामले थे, जो बढ़कर 318 पहुंचे गए हैं। एक महीने के भीतर सक्रिय मरीजों में लगभग 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को प्रदेश में 1423 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। सात जिलों में 48 लोगों को कोरोना संक्रमित पाए गए।

ये भी पढ़ें...खुलासा: नशे की हालत में किया था मां-बेटी से दुष्कर्म, रुड़की में वारदात को अंजाम दोने वाले पांचों आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

देहरादून जिले में सबसे अधिक 30 संक्रमित मिले हैं। हरिद्वार में सात, नैनीताल में तीन, ऊधमसिंह नगर में चार, अल्मोड़ा में दो, चमोली, पौड़ी जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम है। इससे सक्रिय मामले बढ़ रहे हैं। वर्तमान में 12 जिलों में 318 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। इसमें अधिकतर संक्रमित होम आईसोलेशन में हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें