फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Corona Update: 13 नए संक्रमित मिले, प्रदेश की रिकवरी दर 96.7 और संक्रमण दर 1.41 प्रतिशत दर्ज

Mon, 16 May 2022 02:01 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

देहरादून जिले में 11, ऊधमसिंह नगर और टिहरी जिले में एक-एक संक्रमित मिले हैं। जबकि किसी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम हुई है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में बीते 24 घंटे के भीतर 13 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि दो मरीज स्वस्थ हुए हैं। 117 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92624 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार को 906 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन


तीन जिलों में 13 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में 11, ऊधमसिंह नगर और टिहरी जिले में एक-एक संक्रमित मिले हैं। जबकि किसी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम हुई है। 24 घंटे के भीतर दो मरीज ठीक हुए हैं।

ये भी पढ़ें...Thomas Cup 2022: लक्ष्य से की पीएम मोदी ने ये खास मिठाई खिलाने की फरमाइश, खिलाड़ी के दादा और पिता का भी छेड़ा जिक्र

इन्हें मिलाकर अब तक 88986 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। आठ जिलों में 117 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। बागेश्वर, चमोली, चंपावत, रुद्रप्रयाग व पिथौरागढ़ जिले में कोई सक्रिय मामला नहीं है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.7 प्रतिशत और संक्रमण दर 1.41 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें